समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने बिहार पुलिस के ‘सोशल मीडिया’ ग्राफ पर अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज कराया है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लूट, चोरी, छिनतई और खोए मोबाइल को बरामद कर लौटाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली समस्तीपुर पुलिस ने पटना समेत अन्य जिलों को पछाड़ते हुए अब सोशल मीडिया रैंकिंग में भी नंबर-1 स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
इसको लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से एक रिपोर्ट कार्ड भी जारी की गई है। जिसमें समस्तीपुर पुलिस पहले नंबर पर, गोपालगंज पुलिस द्वितीय नंबर पर, कटिहार पुलिस तृतीय नंबर पर, भोजपुर पुलिस चतुर्थ नंबर पर, अरवल पुलिस पांचवें नंबर पर अपना स्थान बनाया है। वहीं पटना व वैशाली जिला क्रमशः छठे व सातवें स्थान पर है।
वहीं पुलिस मुख्यालय के आदेश पर समस्तीपुर पुलिस द्वारा डिजिटल संवाद बढ़ाने के लिए जिले में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा शुरू की गई है, जिसका सकारात्मक पहल भी देखने को मिल रहा है। इसके तहत पीड़ित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी बात सीधे एसपी तक पहुंचा रहे हैं। इसके लिए पीड़ित को नजदीकी थाना, सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय या फिर डीएसपी कार्यालय में अपना निबंधन कराना होता है।
वहीं समस्तीपुर पुलिस के द्वारा फेसबुक पेज पर लाइव सेशन कार्यक्रम भी रखा जा रहा है, जिसमें हर थाना अध्यक्ष लाइव आकर अपने क्षेत्र की समस्याओं को सुन रहे हैं और अगले लाइव सेशन में उस समस्या पर क्या कार्रवाई हुई है इसके बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। समस्तीपुर पुलिस के सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिस कारण इसने पुरे बिहार में नंबर-1 स्थान पर अपना कब्जा जमाया है।
समस्तीपुर पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहले पायदान पर अपना स्थान बनाया है। इसको लेकर बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार पहले ही जानकारी दे चुके है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…