Samastipur

समस्तीपुर : दाह संस्कार में शामिल होने गये तीन युवक गंगा नदी में डूबे, अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर में सोमवार की दोपहर गंगा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। बताया गया है कि तीनों मोहनपुर ओपी क्षेत्र के सरारी गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा कि तीनों किसी ग्रामीण के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। अंतिम संस्कार के बाद सभ6गंगा नदी में नहा रहे थे इसी दौरान एक युवक को डूबते देख उसे बचाने गये दो अन्य युवक भी तेज धार में डूब गये।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी। खबर लिखे जाने तक शव नहीं मिल सका था। एसडीआरएफ को सूचना दी गई है। युवकों की पहचान हलई ओपी क्षेत्र के मरीचा गांव वार्ड संख्या-13 निवासी विनोद ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार, शंकर दास के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार व सुरेंद्र दास के 20 वर्षीय पुत्र शनि कुमार के रूप में की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago