Bihar

‘भगवान राम सपने में आए और कहा- चंद्रशेखर मुझे बचा लो…’, बिहार के शिक्षा मंत्री का एक और बयान

बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव अपने बयानों से विवादों में घिरे हैं. इसी कड़ी में अब उन्होंने एक और बयान दिया है. सुपौल में मंत्री ने दावा किया, ‘भगवान राम मेरे सपने में आए और कहा कि लोग हमें बाजार में बेच रहे हैं. तुम मुझे बाजार में बिकने से बचा लो’.

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए. मगर आज शबरी का बेटा मंदिर नहीं जा सकता. यह दुखद है. राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को रोक दिया जाता है. मंदिर को गंगाजल से धोया जाता है. ईश्वर ने शबरी का जूठा खाकर संदेश दिया था.

यादव ने कहा कि भगवान जाति व्यवस्था से कुपित थे. सोचा होगा हम उनके (शबरी) बेर खा लेंगे तो दुनिया खाने लगेगी. मगर, ऐसा नहीं हुआ. उसे (भगवान) अकेला छोड़ दिया गया. खाली धूप-बत्ती दिखाकर उसे छोड़ दिया जाता है. उसका अनुकरण नहीं किया जाता.

‘देखो, चंद्रशेखर हमको इन लोगों ने बाजार में बेच दिया है’

शिक्षा मंत्री पिपरा प्रखंड के रामपुर गांव में पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष लक्ष्मी यादव की पुण्यतिथि के मौके पर पहुंचे थे. उनको श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने सपने की बात बताई. कहा कि भगवान राम सपने में आए और कहा कि देखो, चंद्रशेखर हमको इन लोगों ने बाजार में बेच दिया है. हमको बचा लो.

‘मोहन भागवत के विरोध में दस रुपये का भी इनाम नहीं’

मंत्री ने कहा कि इसीलिए हम कभी कभार इस तरह की बात कर देते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम थे. वो जाति व्यवस्था खत्म करने का संदेश देकर चले गए. हमने एक बार बोला तो लोगों ने जीभ काटने पर दस करोड़ का इनाम रख दिया. मगर, मोहन भागवत के विरोध में दस रुपये का भी इनाम नहीं रखा.

‘हां ये अलग बात है कि कुछ सिरफिरे कभी कभार आएंगे’

इस मौके पर मंत्री ने मौजूद शिक्षकों से भी कई बातें कहीं. कहा कि उनके सम्मान को मंत्री की तरफ से कभी ठेस नहीं पहुंचेगी. कटाक्ष करते हुए कहा, हां ये अलग बात है कि कुछ सिरफिरे कभी कभार आ जाएंगे. कुछ कहकर चले जाएंगे. उनका खयाल भी नहीं कीजिएगा. ऐसे लोग सरकार का संदेश भी नहीं दे पाएंगे. सरकार का संदेश मुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री ही देंगे.

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago