Samastipur

समस्तीपुर: इंकम टैक्स की रेड में भारी मात्रा में नगद व जेवर समेत कई दस्तावेज जब्त, थौक मात्रा में मिला खाता-बही का बंडल खोलेगा टैक्स चुराने का हिसाब?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईधारा और बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया में मुर्गी-पशु दाना निर्माण करने वाले व्यवसायी अनुपम प्रकाश उर्फ दिलीप साह के विरुद्ध आयकर की छापेमारी लगातार दूसरे दिन मंगलवार की रात तक भी जारी रही। सूत्रों का कहना है कि आयकर की टीम को कई अहम दस्तावेज हाथ लगी है। जिसमें वास्तविक आय से 20 गुना कम कर आयकर रिटर्न दाखिल करने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की नकद राशि, भारी मात्रा में ज्वेलरी, जमीन और निवेश के कई दस्तावेज, पासबुक, बही-खाता, लैपटॉप, मोबाईल, पेन-ड्राइव समेत अन्य सामानों को भी किया है।

छापेमारी को लेकर मीडिया द्वारा पूछे जाने पर अभी टीम में शामिल कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि कार्रवाई खत्म होने के बाद मीडिया को पूरी जानकारी दे दी जायेगी। बता दें कि कोठिया निवासी कारोबारी अनुपम प्रकाश उर्फ दिलीप साह के समस्तीपुर के कोठिया और भुईधारा समेत दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गुवाहाटी, कोलकाता एवं झारखंड के ठिकानों एवं उससे जुड़े संस्थानों पर इनकम टैक्स की टीम ने सोमवार की अहले सुबह पहुंच एक साथ छापेमारी शुरू की है।

इस दौरान अधिकतर लोग सो रहे थे, जिसकी वजह से छापेमारी के दौरान व्यापारी के परिवार और व्यवसायी संस्था के कर्मचारियों को पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। भुईधारा स्थित जिस घर में छापेमारी चल रही है वहां वह एक अधिवक्ता के घर में रेंट पर रहता है। फिलहाल मंगलवार की देर रात खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी ही है।

हार्ड डिस्क से खाता-बही तक में दर्ज कर रखे हैं हिसाब किताब :

आधुनिक युग में भी खाता-बही का इस्तेमाल, कागज के बंडल, पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क में छुपा राज व्यापारी वही खाता को शुभ मानते है। पीला कागज और लाल कवर का लंबा रजिस्टर अधिकांश व्यापारियों के पास दिखायी देता है। कुछ ऐसा ही दृश्य छापेमारी के दौरान व्यापारियों के कार्यालय और फैक्ट्री में दिखायी दिया। छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स के इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने भारी दर्जनों की संख्या में बही खाता जब्त किया है। जिसमें थोक और फुटकर दुकानदारों से लेन देन का पूरा हिसाब था।

इसके साथ ही रजिस्टर बरामद किया है। जिसमें माल ढुलाई की तारीख और सप्लाई के बारे में विवरण दिया गया है। जब्त पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क में देश के विभिन्न जगहों पर फैक्ट्री के व्यापार का रिकार्ड के साथ ही पुराने हिसाब किताब भी लिख हुए है। जिसके जांच के आधार पर इनकम टैक्स की टीम प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही देश के अन्य राज्यों में छापेमारी कर सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

51 मिनट ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

5 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

6 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

7 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

16 घंटे ago