Samastipur

शिक्षक दिवस के अवसर पर होली मिशन स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जयंती पर भव्य शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आगाज विद्यालय की सह-संस्थापिका विभा देवी के द्वारा, दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्राचार्य डॉ. एस के अहमद, प्रभु नाथ लाल कर्ण, डॉ. प्रमोद कुमार आदि वरीय शिक्षक उपस्थित थे।

इस क्रम भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं विद्यालय के संस्थापक स्मृति शेष रतिरंजन प्रसाद की तस्वीर पर तिलक-चंदन तथा माल्यार्पण किया गया। शिक्षक दिवस समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगा-रंग प्रस्तुतियों से भव्यता प्रदान कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इस सफल कार्यक्रमों को शानदार और बेहतर बनाने में वरीय शिक्षक  शंकर मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा। अंत में प्राचार्य अमृत रंजन ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

15 मिनट ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

32 मिनट ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

11 घंटे ago