राजधानी पटना में आरजेडी विधायक के सरकारी आवास में 48 घंटे के अंदर दो बार चोरी हो गई। चोर सरकारी आवास से नल और बेसिन उखाड़ ले गए लेकिन चौंकाने वाली बात है कि घर से रखे एसी और टीवी को हाथ तक नहीं लगाया है। चोरी की घटना वीर चंद्र मार्ग स्थित फ्लैट नंबर 14/5 में हुई।
बता दें कि जिस सरकारी आवास में चोरी हुई है, वह बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से आरजेडी विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव के नाम पर है। हालांकि आरजेडी विधायक यहां नहीं रहते हैं। ललन यादव के रिश्तेदार यहां रहते हैं और उन्होंने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विधायक के रिश्तेदार विकास यादव के अनुसार पहली चोरी शनिवार की रात हुई, जिसकी जानकारी रविवार को हुई। चोर घर का दरवाजा काट कर अंदर घुसे। शनिवार की रात आरजेडी विधायक के आवास से नल, टोटी और सिंक की चोरी हुई। विधायक के रिश्तेदार ने इसकी एफआईआर रविवार को कोतवाली थाने में दर्ज कराई।
अगले ही दिन यानि सोमवार को बेखौफ चोरों ने एक बार फिर आरजेडी विधायक के सरकारी आवास को निशाना बनाया। इस बार चोरों ने बाथरूम और किचन में में लगे नल और बेसिन को उखाड़ ले गए। विधायक के रिश्तेदार की इसकी जानकारी देर रात हुई। उन्होंने बताया कि घर में रखे टीवी, एसी और अन्य किसी सामान की चोरी नहीं हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…