Samastipur

समस्तीपुर: दाह संस्कार में शामिल होने गये 5 युवक गंगा नदी में डूबे, 2 को बचाया गया लेकिन 3 अब तक है लापता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- मोहनपुर प्रखंड के सरारी स्थित गंगा घाट पर सोमवार दोपहर पांच युवक गहरे पानी में जाने से डूब गये। हल्ला होने पर दो को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन तीन युवक गंगा में डूबने के बाद लापता हो गये। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों की गंगा के किनारे भीड़ उमड़ गयी। मिली जानकारी के अनुसार, गंगा में डूबने के बाद लापता होने वाले तीनों युवक मोरवा प्रखंड के मरीचा गांव रहने वाले हैं। वे गांव के ही बुजुर्ग जवाहर पासी के निधन पर दाह संस्कार में शामिल होने के लिए मोहनपुर के सरारी स्थित गंगा घाट गये थे।

लापता युवकों की पहचान मोरवा प्रखंड के मरीचा गांव निवासी विनोद ठाकुर के पुत्र गुड्डू कुमार (20), सुरेंद्र दास के पुत्र सन्नी कुमार (23) एवं शंकर दास के पुत्र विकास कुमार (21) के रूप में की गई है। फिलहाल आज मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम भी हादसे की सूचना मिलने के बाद हाजीपुर से पहुंची और लापता युवकों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे दिवंगत बुजुर्ग के दाह संस्कार के बाद लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। उसी दौरान पांच युवक गहरे पानी में चले गए। युवकों को नदी में डूबते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद दाह संस्कार में गये लोगों ने डूब रहे युवकों में से दो को लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया, परंतु तीन युवक पानी में डूब गए।

पटोरी की एसडीओ निशिकांत ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को जानकारी दी गयी है। टीम कुछ देर में पहुंच डूबे हुए लोगों की खोज में लग जायेगी। उन्होंने बताया कि वे घटनास्थल की पल-पल की खबर ले रही हैं। इधर गंगा घाट पर दाह संस्कार करने आये लोगों व स्थानीय सैंकड़ों लोगों की भीड़ लगी हुई है। सूचना पर पहुंचे युवकों के परिजनों के चीत्कार से गंगा का किनारा गूंज रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

8 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

9 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

9 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

9 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

15 घंटे ago