बिहार पुलिस में दारोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) के 1288 पदों पर भर्ती के लिए गृह विभाग ने रोस्टर को मंजूरी दी। सोमवार को पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेन्द्र सिंह गंगवार ने इसकी जानकरी दी। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस दारोगा भर्ती के लिए अधियाचना जल्द ही अवर सेवा आयोग को भेजी जाएगी। कुल 1288 पदों में 13 पद खेल-कूद कोटा के लिए होंगे।
बिहार सरकार की ओर से एसआई भर्ती की हरी झंडी मिलने के बाद अब अगले महीने अक्टूबर 2023 में एसआई भर्ती का विज्ञापन ( BPSSC SI Notification 2023 ) प्रकाशित होने की संभावना है। विभाग में 21391 सिपाहियों की नियुक्ति के तुरंत बाद ही 1275 दरोगा की बहाली को लेकर विज्ञापन की प्रक्रिया शुरू की जानी थी। वर्तमान में 21391 सिपाही की बहाली को लेकर आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गयी है। लिखित परीक्षा की तिथि भी तय हो गयी है।
बीपीएसएससी की ओर से बिहार पुलिस एसआई बहाली के लिए स्नातक योग्यता मांगी जा सकती है। एसआई के लिए जनरल कैटेगरी की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष रखी जा सकती है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी दिया जाएगा।
बिहार पुलिस दारोगा (SI Bharti) भर्ती को लेकर लेटेस्ट जानकारी आयोग की वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर भी देखी जा सकती है। बिहार पुलिस में एसआई भर्ती का विज्ञापन जारी होते ही आवेदन योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न आदि की विस्तत जानकारी मिल सकेगी।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…