Samastipur

समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा से पूर्व ही चार मुन्नाभाई गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड भी बरामद

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने की योजना बनाते चार मुन्ना भाई को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जिले में चल रहे सिपाही बहाली को लेकर सेटिंग करने वाले सक्रिय गिरोह का खुलासा किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 7 ब्लेंक चेक, 10 वॉकी टॉकी, 20 वॉकी टॉकी एंटीना, 10 वॉकी टॉकी चार्जर, 32 ब्लूटूथ, 4 पेन ड्राइव सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया हैं।

बताते चले की 1 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को केंद्रीय चयन पार्षद सिपाही भर्ती परीक्षा होनी हैं। वहीं इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए समस्तीपुर के प्रभारी एसपी सागर कुमार का बताना है कि नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का समस्तीपुर पुलिस ने उद्वेदन किया है। 1 अक्टूबर और 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन होना है, इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा की ठगी कर रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर पुलिस ने एक टीम का गठन करते हुए छापेमारी शुरू की तो चार मुन्ना भाई गिरफ्तार हुए, वहीं कई फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से परीक्षा में चोरी करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं। साथ ही कई छात्रों के एडमिट कार्ड भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती के रहने वाले संतोष कुमार, कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के मनीष कुमार, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अंकित कुमार और रोसड़ा थाना क्षेत्र के गौतम कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के बाद बताया कि परीक्षार्थियों से दो से ढाई लाख रुपए लिखित परीक्षा में जमा कराए गए हैं और अंतिम चयन के बाद 5 से 7 लाख रुपए छात्रों से लेने की बात हुई थी। गारंटी के तौर पर अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र लिया गया है। जब पैसा पूरा जमा हो जाता है, तब उसे लौटा दिया जाता।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

4 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

6 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

15 घंटे ago