समस्तीपुर :- समस्तीपुर के SP विनय तिवारी ने जिले के दो थानों में नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की है। SP ने नए थानेदार की सूची सोमवार की देर रात जारी की। जारी किए गए सूची के अनुसार चकमेहसी थाना में कार्यरत अपर थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी को चकमेहसी थाना का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं दलसिंहसराय में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर राजन कुमार को कल्याणपुर थाना का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। राजन कुमार 2009 बैच के दारोगा हैं। जिला आदेश जारी करते हुए SP ने दोनों पुलिस पदाधिकारी को संबंधित थाना में योगदान कर सूचित करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि अगर आपके विरुद्ध किसी प्रकार के विभागीय कार्रवाई या अन्य मामला लंबित है, तो इसका भी उल्लेख योगदान करने से पहले पुलिस कार्यालय में करें।
बता दें की कल्याणपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष गौतम कुमार एवं चकमेहसी के निवर्तमान थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू को तीन दिन पूर्व निलंबित किया गया था। शराब माफिया पर शिकंजा कसने में लापरवाही बरतने एवं शराब के धंधेबाजों पर नियंत्रण नहीं करने के आरोप में SP विनय तिवारी ने इन दोनों थानाध्यक्ष के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की थी। इसके बाद अब इन दोनों थानों में नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…