Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर भारी मात्रा में बियर के साथ महिला को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस के द्वारा चलाए गए सघन रूप से सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। यह रेल एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में स्टेशन एवं ट्रेनों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान जहां समस्तीपुर स्टेशन से भारी मात्रा में बियर के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया, वहीं पूसा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से लावारिस हालत में विदेशी शराब बरामद किया गया।

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड स्थित रेलवे स्टेशन पुसा में खड़ी गाड़ी संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल बोगी के शौचालय से चेकिंग के दौरान आरपीएफ एवं प्रतिनियुक्त बल के सहयोग से एक कत्थई बैग से 06 बोतल रॉयल स्टैग एव एक ब्लू रंग के पीठू बैग से 05 बोतल रॉयल स्टैग कुल 11 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। यह शराब लावारिस हालत में बरामद किया गया।

वहीं दूसरी ओर मंगलवार की सुबह एएलटीएफ टीम के द्वारा विशेष शराब चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन समस्तीपुर के प्लेटफार्म संख्या 06/07 के ऊपर गामी पैदल पुल पर एक महिला को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 48 पीस बियर की बोतल बरामद किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान कर्पूरीग्राम थाना के शंभूपट्टी की पूजा कुमारी के रूप में की गयी है। इस मामले में रेल थाना समस्तीपुर में कांड संख्या 205/ 23 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

3 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

10 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

16 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

17 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

18 घंटे ago