Samastipur

समस्तीपुर: पोते के लव मैरिज की सजा दादी को मिली…जिंदा जलाया; अंकित ने पड़ोस की सपना से किया था अंतरजातीय लव मैरिज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक 70 साल के बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाकर मार दिया गया। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उनके पोते ने दूसरी जाति की लड़की से लव मैरिज कर लिया। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला के मौत हो गई। इसके विरोध में मंगलवार की शाम को लोगों ने जमकर बवाल किया और समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग को मगरदही चौक के पास कई घंटे तक जाम कर दिया।

घटना 17 सितंबर की है। महिला की पहचान रामदुलारी देवी के रूप में हुई है। बताया गया है कि प्रेमिका के घर वाले लड़की को खोजते हुए घर में दाखिल हो गए। उस समय बूढी महिला घर में मौजूद थी। लड़का नहीं मिला तो बिस्तर पर सोई हुई दादी को जिंदा जला दिया। बुजुर्ग महिला लगभग लगभग 70% तक वह जल गई।

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां से खराब स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। पटना में उनका इलाज किया गया लेकिन 19 सितंबर की उन्होंने पीएमसीएमच मे ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मरने से पहले उनका बयान रिकार्ड कर लिया।

मौत की खबर जैसे ही गांव मथुरापुर पहुंची कि स्थानीय लोग हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा-रोसरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि हमें मौत का कोई मुआवजा नहीं चाहिए बल्कि, आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

मृतका के पुत्र ललित प्रसाद शाह ने बताया की 15 सितंबर को उनके बेटे ने मंदिर में निरंजन पासवान की पुत्री से शादी कर ली। दोनों बचपन से ही एक दूसरे से प्रेम करते थे। निरंजन पासवान इस पर बहुत बिगड़ा हुआ था। उसने पहले ही धमकी दी थी कि गंभीर नतीजा भुगतना पड़ेगा। उसने मंदिर में कसम भी खाई थी कि इसका बदला जरूर लेगा। उसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मेरी मां को जिंदा जला दिया।

डीएसपी संजय पांडे ने बताया की जला दिए जाने की घटना की शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी लेकिन, पटना पुलिस को बुजुर्ग महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर जांच शुरू कर ली गई है। पटना पुलिस ने मौत से पहले महिला का बयान रिकॉर्ड किया था। उन्होंने कहा कि अंतर जातीय विवाह को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला के रिकॉर्ड बयान के आधार पर कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। इस बीच नवविवाहित प्रेमी प्रेमिका अज्ञात स्थान पर चले गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago