Samastipur

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है. शहरी क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को वर्धित दर से मकान किराया भत्ता (HRA) देने की प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने तेज कर दी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, बिहार के निर्देश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना शाखा) ने इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

8 किलोमीटर दायरे के विद्यालयों का होगा सत्यापन :

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) जमालुद्दीन ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, समस्तीपुर को पत्र भेजकर नगर निगम सीमा से 8 किलोमीटर के दायरे में स्थित विद्यालयों का दूरी प्रमाण-पत्र जारी करने और उनकी सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

दूरी प्रमाण-पत्र के आधार पर मिलेगा लाभ :

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम सीमा से 8 किलोमीटर के भीतर स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को ही बढ़े हुए शहरी मकान किराया भत्ते का लाभ मिलेगा. इसके लिए संबंधित विद्यालय का दूरी प्रमाण-पत्र अनिवार्य होगा.

पथ निर्माण विभाग को दिए गए निर्देश :

जारी पत्र में कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय की ओर से दूरी प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन प्राप्त होता है तो पथ निर्माण विभाग प्रमाण-पत्र जारी करते हुए उसकी एक प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को भी उपलब्ध कराए. विभाग से नगर निगम सीमा के भीतर आने वाले विद्यालयों की प्रमाणिक सूची भी मांगी गई है. लंबे समय से लंबित इस मांग पर कार्रवाई शुरू होने के बाद नगर निगम के सीमावर्ती विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों में खुशी है. शिक्षा विभाग ने संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और अन्य अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

2 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

2 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

11 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

12 घंटे ago