समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में डीएम ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, निर्बाध बिजली आपूर्ति, ध्वनि व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीकी या प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने को भी कहा।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के समय पर निष्पादन पर जोर दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, विशेष कार्य पदाधिकारी अली अकरम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। वहीं अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…