Samastipur

उमा पांडेय कॉलेज पूसा में इंटर टेस्ट की परीक्षा देने जा रहे छात्र को बेकाबू वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर: समस्तीपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। घटना वैनी ओपी थाना क्षेत्र के दिगंबरा के पास की है। जहां बाइक से इंटर टेस्ट की परीक्षा देने जा रहे छात्र को टाटा 407 ने रौंद दिया। जिससे बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर वैनी ओपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जाता है कि ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ के रहने वाला मोहम्मद इंजमामुल इंटर टेस्ट की परीक्षा देने के लिए पूसा उमा पांडे कॉलेज बाइक से जा रहा था। मृतक जैसे ही वैनी ओपी थाना क्षेत्र के दिगंबर के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार टाटा 407 ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वैनी ओपी थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृत छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि छात्र बाइक लेकर पूसा उमा पांडे कॉलेज परीक्षा देने जा रहा था।

बाइट :

“फरार टाटा 407 की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर थाने में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। आरोपी टाटा 407 के चालक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।”

– वैनी ओपी थानाध्यक्ष

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago