Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल में अंतर्विभागीय राजभाषा प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- राजभाषा पखवाड़ा-2023 के अंतिम दिन मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय राजभाषा प्रदर्षनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्जवलन के उपरांत राजभाषा प्रदर्शनी, पुरस्कार वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, हिंदी के प्रयोग-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों एवं राजभाषा प्रदर्शनी में विजयी सर्वश्रेष्ठ छः विभागों को पुरस्कार स्वरुप प्रमाण पत्र व नकद राशि प्रदान किया गया।

जून-2023 की अवधि में मंडल में सर्वाधिक हिंदी प्रयोग के लिए भंडार विभाग को अंतर्विभागीय राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड एवं सामूहिक पुरस्कार प्रदान किया गया। अंतर विभागीय राजभाषा प्रदर्शनी मे लेखा विभाग प्रथम, संरक्षा और लोको शेड को दूसरा, चिकित्सा और कार्मिक विभाग को तृतीय तथा वाणिज्य, संकेत एवं दूरसंचार और विद्युत सामान्य विभाग को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंडल कला समिति के सदस्यों द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने राजभाषा विभाग को कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए तथा पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत होने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विधिताओं से भरे हमारे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम हिंदी ने किया है और हमें अपनी भाषा के उत्थान के लिए निरंतर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक टू आलोक कुमार झा ने मंडल में 14 से 27 सितंबर तक आयोजित किए गए राजभाषा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने में मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी सरलता, सहजता व साहित्यिक विरासत के कारण हिंदी आज पूरे विश्व में लोकप्रिय हो रहा है और हिंदी भाषा का प्रयोग ज्ञान-विज्ञान,अर्थव्यवस्था एवं सूचना प्रौद्योगिकी में व्यापक रूप से बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से निरंतर हिंदी प्र्रयोग को बढ़ाने में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने हिंदी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा राजभाषा प्रदर्षनी में पुरस्कार के लिए चुने गए विभागों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वन जे.के. सिंह ने कहा कि भारत जैसी बहु भाषा-भाषी देश में सबसे अधिक बोले जाने वाली और राजभाषा के रूप में अंगीकृत हिंदी भाषा के विकास के लिए इसका अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं,यूनियन के प्रतिनिधि, सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण तथा काफी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी सह सकाधि वन प्रकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago