Samastipur

समस्तीपुर: भाड़ा करने के बाद सुनसान जगह पर वाहन लूट बेच देता था शराब माफिया को, पुलिस ने 6 शातिर दबोचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने वाहन लूट गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लूटे गये वाहनों को ठिकाना लगाने की गुप्त सूचना पर चकमेहसी पुलिस ने छापेमारी कर सभी को पकड़ा। इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि चोरी व लूट के वाहन को ठिकाने लगाने की साजिश की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। जिसमें गिरोह में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

सूचना के बाद पुलिस ने खदेड़ कर पूसा थाना के महमदा गढ़टोली के भरत नंदन कुमार उर्फ पमपम, विजय पासवान, पूसा थाना के महमदा भूईया स्थान के बच्चन पासवान एवं चकमेहसी थाना के सैदपुर सहौली के दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया। घटना स्थल से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का की ऑटो भी बरामद की गयी। डीएसपी ने बताया कि दिलीप कुमार शराब का धंधेबाज है।

निशानदेही पर पूसा थाना के हरपुर पूसा के रुपेश कुमार एवं महमदा चांदनी चौक के रणधीर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से चोरी व छिनतई के दो बाइक, एक मोबाइल को भी जब्त किया गया। सभी बदमाशों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है।

भाड़ा करने के बाद लूट लेता था वाहन:

डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि चार की संख्या में बदमाश किसी ऑटो एवं अन्य वाहनों को भाड़ा पर लेता था और फिर किसी सुनसान जगह पर चालक को मारपीट कर वाहन लूट लेता था। इस गिरोह द्वारा बाइक चोरी भी की जाती थी। फिर इन वाहनों को शराब धंधेबाजों को बेच देता था।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्त ऑटो बदमाशों ने पूसा जाने के लिए भाड़ा पर लिया था। रास्ते में ढोली पूसा रोड में भुसकौल के पास मारपीट कर चालक को गड्ढे में ढकेल सभी ऑटो लेकर फरार हो गये। गिरफ्तार पमपम शराब के धंधेबाज दिलीप कुमार से ऑटो बेचने की कोशिश में था, उसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

वीडियो देखें और चैनल Subscribe करें…

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago