समस्तीपुर/दलसिंहसराय [अंगद सिंह] : दलसिंहसराय शहर के लोगों को 32 नंबर रेलवे गुमती पर लगने वाले जाम से बहुत निजात मिल जायेगी। रोड ओवरब्रिज निर्माण को लेकर टेंडर का विज्ञापन का प्रकाशन बिहार राज्य पुल निगम ने कर दिया है। टेंडर की प्रक्रिया 2 नवंबर 2023 तक चलेगी। सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष जनवरी से फरवरी माह तक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दी जाएगी।
ओवरब्रिज को लेकर जारी टेंडर बिहार राज्य पुल निगम परियोजना वरीय अभियंता दरभंगा ने निकाली है। जिसमें 6748.34 लाख की प्रकालित लागत से 30 माह में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने की तिथि निर्धारित की गई है। टेंडर के प्रकाशन के साथ लोगो में एक बार फिर आरओबी निर्माण की आस जगी है। बताते चले कि 32 नंबर रेलवे गुमती दलसिंहसराय शहर को दो भागों में बंटती है।
गुमती के एक ओर सरकारी कार्यालय में न्यायलय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अग्निशमक कार्यालय, सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय है। इसके साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल से लेकर निजी अस्तपातल है। जबकि गुमती के दूसरी ओर शहर की प्रमुख बाजार के साथ साथ बस स्टैंड है। किसी भी अपता स्थिति में अग्निश्मक वाहन से लेकर मरीज को ले जाने वाली एम्बुलेंस 32 नंबर गुमती के जाम में हर दिन फस जाति है। कई बार मरीजों की मौत भी एम्बुलेंस में हो गई है।
शहर की लाइफ लाइन बन चुकी 32 नंबर गुमती हर बार चुनावी मुद्दा बनती है। चाहे चुनाव लोक सभा का हो या नगर निकाय की। चुनावी मुद्दा तो आरओबी ही बनता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 6 माह पूर्व रोड ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी प्रदान की थी। जिसके बाद लगातार स्थानीय लोगो ने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री सह सांसद नित्यानंद राय पर रोड ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सवाल किए जा रहे है। 6 अगस्त को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर अयोजित अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोगो के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बोले थे कि केंद्र सरकार बिहार सरकार को ओवरब्रिज निर्माण की राशि उपलब्ध करा दिया है। बिहार सरकार को टेंडर निकलनी है। मैं प्रयास कर रहा हूं की जल्द से जल्द टेंडर का प्रकाशन हो जाए।
शहर में बढ़ती जंख्या के साथ वाहनों की संख्या के कारण आए दिन 32 नंबर रेलवे गुमती पर जाम से लोग हर दिन जूझ रहे है। समय के साथ बढ़ी जाम की समस्या को लेकर स्थानीय स्तर पर आरओबी निर्माण की मांग धीरे धीरे उठने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के उम्मीदवार वर्तमान में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने चुनावी सभा के दौरान आरओबी निर्माण कराने की घोषणा की थी। जिसके बाद पक्ष विपक्ष दोनो के लिए यह मुद्दा बना हुआ था। हर बार चुनाव के समय आरओबी निर्माण शुरू होने की बात कही जाती थी। लेकिन निर्माण कार्य शुरू नही होने के कारण यह मुद्दा काफी ज्वलंत होती जा रही थी।
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…