Bihar

बिहार: 2 लोगों की संदिग्ध मौत..3 की आंखों की रोशनी गई; मुजफ्फरपुर में पीड़ित बोला-सुबह शराब पी थी; 5 घंटे बाद दिखाई देना बंद हो गया

मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने के बाद ये घटना हुई है। वहीं तीन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।

मरने वालों में उमेश शाह (50) और पप्पू राम (32) है। जबकि राजू शाह (45), धर्मेंद्र कुमार (26) समेत तीन लोग की रोशनी चली गई है। घटना जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर गांव की है।

टाउन ASP अवधेश दीक्षित ने शराब से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।उन्होंने कहा कि पहली नजर में ये शराब पीने से मौत ही लग रही है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा।

फिलहाल पुलिस आसपास के घरों में शराब के लिए छापेमारी कर रही है। मौके पर लोगो की भीड़ लगी हुई है। मोहल्ले के ही शिवचंद्र पासवान पर शराब बेचने का आरोप है। उसकी पत्नी और बेटी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सुबह 7 बजे शराब पी थी, फिर सो गया। ढाई बजे उठा तो आंखों से धुंधला-सा दिखाई दे रहा था। धीरे-धीरे वो भी दिखना बंद हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्वकर्मा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन कर सभी ने 18 सितंबर की रात शराब पी थी। इसके बाद तबीयत बिगड़ी तो निजी क्लीनिक से इलाज चल रहा था। आज सुबह-सुबह दो लोगों की मौत हो गई।

महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले के तीन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां कोई शराबबंदी नहीं है। आसानी से शराब मिल जाती है।

शराब पीने के 5 घंटे बाद गई आंख की रोशनी

धर्मेंद्र राम ने बताया कि उसने सोमवार सुबह शराब पी थी। उसके बाद घर आकर सो गया। दो-ढाई बजे सोकर उठा तो धुंधला-सा दिखाई दे रहा था। पास के डॉक्टर के पास आंख दिखाने गया तो उसने चेकअप किया। बीपी बहुत हाई था। उसने दवा देने से मना कर दिया। हॉस्पिटल जाने को कहा। फिर दूसरे क्लिनिक में दिखाए, डॉक्टर ने आई ड्रॉप दिया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब तो मुझे बिल्कुल ही दिखाई नहीं दे रहा। कैसे मैं अपने परिवार का पालन-पोषण करूंगा। कुछ समझ नहीं आ रहा।

काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। स्थानीय लोग शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं। थाना अध्यक्ष को परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाकर पप्पू राम सोए थे। सुबह 7 बजे बेचैनी होने लगी। जिसके बाद प्राइवेट क्लिनिक फिर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। एसकेएमसीएच ले जाने के दौरान मौत हो गई।

वहीं उमेश शाह भी 7 बजे सोकर उठे। उन्हें भी बेचैनी लग रही थी। डॉक्टर को दिखाया गया उसी बीच मौत हो गई।

काजी मोहम्मदपुर थाने के SI सोनू कुमार गुप्ता ने बताया कि इलाके में शिवचंद्र पासवान शराब का धंधा करता था। उसकी पत्नी और बेटी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

13 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

14 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

14 घंटे ago