समस्तीपुर/विभूतिपुर : महाराष्ट्र के ठाणे में निर्माणाधीन 40 मंजिला मकान के लिफ्ट गिरने से समस्तीपुर जिले के चार मजदूरों की मौत हो गई थी। हादसे में मृत सभी मजदूरों का शव आज बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा।
शव पहुंचते ही मचा कोहराम:
शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे में मरने वाले सभी मजदूर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका गांव के रहने वाले थे । मृतक की पहचान किशनपुर टभका वार्ड संख्या-10 के उमेश दास के पुत्र सुनील कुमार दास, होरिल दास के पुत्र रूपेश कुमार दास, योगेंद्र दास के पुत्र कारी दास और धनपत दास के पुत्र मंजेश चौपाल के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी मुंबई में रहकर मकान निर्माण के कार्य से जुड़े थे। सभी मजदूर मुंबई के ठाणे में मकान निर्माण कार्य खत्म करने के बाद लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। लिफ्ट में सात लोग सवार थे। जिसमें चार समस्तीपुर और तीन बेगूसराय के थे। अचानक लिफ्ट का केबल टूट गया। जिससे लिफ्ट में सवार सभी सात मजदूर तेजी से नीचे जा गिरे, जिससे सातो की मौत हो गई।
घटना के तीसरे दिन शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग अभी भी कुछ भी बोलने की स्थिति में नही है। पीड़ित परिवार सरकार और जिला प्रशासन से मदद की गुहार कर रहे है। हालांकि सीएम नीतीश कुमार के द्वारा इस हादसे में मरे परिवार के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा की घोषणा भी की गई है।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…