National

I.N.D.I.A की कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज, TMC को छोड़कर सभी मीटिंग में आएंगे

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की आज नई दिल्ली में कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक होगी। इस कमेटी में 14 मेंबर्स हैं और एक सदस्य को छोड़कर सभी मीटिंग में आएंगे।

कमेटी के सदस्य और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, आज हम सब बैठक में जाएंगे। मुंबई बैठक में तय किए गए एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। TMC को छोड़कर सभी लोग बैठक में शामिल होने वाले हैं।

TMC नेता अभिषेक बनर्जी इस समिति के सदस्य हैं, वह इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं क्योंकि ED और BJP नहीं चाहती कि वह शामिल हों।

दिल्ली में शरद पवार के घर शाम 4 बजे बैठक होगी

यह बैठक NCP सुप्रीमो शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर होगी। इसमें सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नाम तय करने जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है।

कमेटी मेंबर्स ने एजेंडा तैयार किया है, जिसे मीटिंग में अंतिम रूप दिया जाएगा। मीटिंग में संयुक्त रैलियों, साझा प्रचार व सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी पर फैसला होना है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव और प्रचार का रोडमैप बनाने के लिए राज्यों को 4 कैटेगरी में बांटा गया है। पहली और सबसे अहम कैटेगरी में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल किए गए हैं।

इन 5 राज्यों में 212 सीटें, 180 भाजपा के पास

पहली कैटेगरी के पांचों राज्यों में गठबंधन की ताकत और साझा रणनीति के हिसाब से फोकस रहेगा। इन पांच राज्यों में 212 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें 180 से अधिक भाजपा के पास हैं। 2019 के बाद इन राज्यों की सियासी स्थिति बदली है। UP में सपा 2017 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 47 सीटों पर सिमट गई थी। 2022 में उसकी सीटें 111 हो गईं।

बिहार में JDU ने भाजपा से किनारा करके RJD के साथ सरकार बना ली है। झारखंड में भी विपक्षी सरकार है। महाराष्ट्र में सरकार NDA की है फिर भी शरद पवार-उद्धव ठाकरे की जोड़ी कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं, कांग्रेस कर्नाटक की जीत को लोकसभा चुनाव में दोहराने का दावा कर रही है।

चौथी कैटेगरी के राज्यों में फंस सकता है पेंच

दूसरी श्रेणी में राजस्थान, मप्र, गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य हैं, जहां लड़ाई कांग्रेस-भाजपा के बीच है। इनके लिए रणनीति राष्ट्रीय मुद्दों और प्रदेश की समस्याओं को मिलाकर बनेगी।

तीसरी श्रेणी में ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हैं जहां उन दलों की सरकार है जो NDA या I.N.D.I.A. किसी के साथ नहींं। यहां की रणनीति अगल होगी।

चौथी श्रेणी में वे राज्य हैं जहां विपक्षी गठबंधन के दलों में मुकाबले की स्थिति बन सकती है। जैसे- पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल और गोवा। इन राज्यों के लिए सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर फोकस रहेगा।

I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में बनाई गईं 5 कमेटियां

मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के CM नीतीश कुमार ने 28 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में कोऑर्डिनेशन और कैंपेन समेत 5 कमेटियां बनाई गईं।

5 सितंबर को हुई कैंपेन कमेटी की बैठक

5 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में दिल्ली में I.N.D.I.A के कैंपेन कमेटी की पहली बैठक हुई थी। इसमें मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कैंपेन की तैयारी पर चर्चा हुई। साथ ही 18 से 22 सितंबर चलने वाले संसद के विशेष सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई।

I.N.D.I.A की चौथी बैठक दिल्ली या भोपाल में

विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की चौथी बैठक दिल्ली में होगी। हालांकि, इस बैठक के भोपाल में भी होने की चर्चा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

7 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

7 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago