Samastipur

भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम “Shakti Super SHE” के तहत 15 अगस्त को देश की बेटियां करेंगी ध्वजारोहण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देश पर देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के देश भर में “Super Shakti SHE” कार्यक्रम की शुरुवात कर रही है। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी।

“Shakti Super SHE” कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में Shakti क्लब के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके।

इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए समस्तीपुर युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में आज देश भर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने “Super Shakti SHE” कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें।

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर ने कहा कि “Super Shakti SHE” कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नहीं होती है तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता। इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मो. मोहिउद्दीन, जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, वारिसनगर विधानसभा अध्यक्ष मो. महफूज़ आलम आदि लोग शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

3 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

5 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

9 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

10 घंटे ago