समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना के साहिट पंचायत अंतर्गत कष्टहारा निवासी पत्रकार संजीव कुमार झा एवं उनके परिवार पर गुरुवार को शराब के धंधेबाजों ने जानलेवा हमला किया। इससे संजीव के अलावा उनकी पत्नी सोनी झा एवं वृद्ध मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है। इस बावत संजीव ने बताया कि उनके घर के निकट कथित शराब का धंधा किया जा रहा था। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी। जैसे ही पुलिस के आने की सूचना धंधेबाज को मिली, वे भागने लगे। इस दौरान संजीव ने एक को पकड़ लिया, जिसके बाद आक्रोशित धंधेबाजों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…