Samastipur

बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-2022 के लिए समस्तीपुर जिले के चार विद्यालयों का हुआ चयन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-2022 हेतु जिले के चार विद्यालयों का चयन हुआ है। राज्य भर के 54 चयनित विद्यालयों में जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकण्ठ समस्तीपुर, मध्य विद्यालय नंदनी मोहिउद्दीननगर, मध्य विद्यालय दलसिंहसराय एवं मध्य विद्यालय कल्याणपुर बस्ती मोहिउद्दीननगर ने स्थान बनाकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकण्ठ एवं कल्याणपुर के मध्य विद्यालय नंदनी को वर्ष 2021 में भी यह पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इन दोनों विद्यालयों को स्वच्छता के उच्च स्तर को बनाये रखने के लिए लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार सस्टेनेबल स्कूल कैटेगिरी में दिया जा रहा है, जबकि मध्य विद्यालय दलसिंहसराय एवं मध्य विद्यालय कल्याणपुर बस्ती को यह पुरस्कार पहली बार प्राप्त होगा।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी ने सभी संबंधित जिलों को पत्र लिखकर पुरस्कृत होने वाले विद्यालयों की सूची जारी की है। सभी चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आगामी 21 अगस्त को चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रदान करने हेतु आमंत्रित किया गया है। जिले के विद्यालयों की इस सफलता पर डीईओ मदन राय, डीपीओ सर्व शिक्षा मानवेन्द्र राय, डीपीओ स्थापना नरेंद्र कुमार सिंह एवं डीपीओ एमडीएम सुमित कुमार सौरभ सहित सैकड़ों शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

13 घंटे ago