Samastipur

4 साल पहले किया था अंतरजातीय लव मैरिज; अब तंग होकर महिला ने खा लिया जहर, मरने से पहले कहा- दूसरी औरत से पति का चल रहा अफेयर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर वार्ड संख्या-12 में चार वर्ष पूर्व अंतरजातीय लव मैरिज करने वाली विभा कुमारी ने ससुर व देवर के प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर खुदकुशी ली। बताया जा रहा कि पति भी लंबे समय से बात नहीं कर रहा था, ना ही घरेलू खर्च दे रहा था। जिसके बाद उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना की सूचना के बाद नगर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड संख्या-12 गांव के मोती साह की पुत्री विभा कुमारी ने विभूतिपुर वार्ड संख्या-12 के श्याम रजक के पुत्र अजय कुमार के साथ चार साल पूर्व लव मैरिज की थी। जिसके बाद वह अपने पति अजय के घर पर रहने लगी। इस बीच रोजी-रोटी की परेशानी के कारण अजय परदेश कमाने के लिए चला गया। जिसके बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय पर उसके ससुर व देवर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद वह अपने मायके आकर रहने लगी।

विवाहिता की मां विमल देवी का आरोप है कि उसके ससुर श्याम रजक मंगलवार को उसे घर से बुलवाकर ससुराल ले गए थे। फिर रात में उसे जहर दे दिया गया। जानकारी बाद परिवार के लोग पहुंचे तो उसे विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से रात उसे सदर अस्पताल भेजा गया था। लेकिन बुधवार को सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत से पहले विवाहिता का बयान :

मौत से पूर्व विवाहिता ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। चार महीने से उसका पति उससे बात नहीं करता है। खर्चा भी नहीं देता। अब वह दूसरे लड़की के चक्कर में है। जिससे नाराज होकर वहहोक सलफस खा ली। पति परदेश में रहता है। वह अंदर से टूट गई थी। विभा के इस बयान के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

बाइट :

विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि विवाहिता द्वारा जहर खा लेने के कारण मौत की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। अभी पीड़ित परिवार की ओर से बयान नहीं आया है। बयान मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक की मरीज ने रॉड से पीट-पीटकर की ह’*त्या, कमरे में आराम करने के दौरान घटना को दिया अंजाम

समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा टोला स्थित मुस्कान नशा विमुक्ति सह पुनर्वास केंद्र…

4 घंटे ago

पीएम की रैली में समस्तीपुर से भी जुटेगी भीड़, NDA ने बनाई रणनीति; 21 नवंबर को वैशाली में होने वाली है सभा

समस्तीपुर : वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के वसही में 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र…

4 घंटे ago

शहर के ताजपुर रोड स्थित होटल में एसी का कॉपर वायर काटते युवक को कर्मियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास एक…

8 घंटे ago

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार का जिक्र, INDIA गठबंधन छोड़ने पर क्या लिखा

Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…

14 घंटे ago

पीएम मोदी की वैशाली सभा में मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से लोग जुटेंगे; NDA की बड़ी तैयारी

बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

1 दिन ago