Samastipur

समस्तीपुर में लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव, लोगों को परेशानी बढ़ी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर और आसपास के इलाके में रात से लगातार बारिश हो रही है। जिससे शहर के कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है। राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। चौबीस घंटे के दौरान 79 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने आज व कल जिले में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। यह स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक रह सकती है।

रात से हो रही बारिश के कारण शहर के गुदरी बाजार, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, काशीपुर, मोहनपुर रोड, हाॅस्पीटल रोड, पुरानी वीमेंस कॉलेज रोड, सोनवर्षा चौक रोड में सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी लग गया है। जिससे कारोबारी के साथ ही ग्राहकों को भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

लोगों ने बताया नाले की सही से सफाई नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। चीनी मिल कॉलोनी में मुख्य सड़क से बूढी गंडक बांध की ओर जाने वाली सड़क में दो फीट तक पानी लगा है। लोगों को पानी हेल कर आना-जाना पड़ रहा है। शहर के स्टेशन रोड में पुराना मालगोदाम के पास जलजमाव से लोग परेशान हैं। इस सड़क से खास कर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा मगरदही रोड, केई इंटर कॉलेज रोड, सदर अस्पताल के इमरजेंसी परिसर, पीकू वार्ड के सामने आदि स्थानों पर जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा :

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट की बात कही गई है। तापतान 30 डिग्री से नीचे रहने की संभाचना है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 दर्ज किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

39 मिनट ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

7 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

8 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

9 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

17 घंटे ago