समस्तीपुर :- दोहड़े हात्यकांड में जेल में बंद विभूतिपुर के पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह के अश्लील वीडियो वायरल मामले में नया मोड़ आ गया है। जेल से निकले के बाद युवती सामने आयी है। युवती ने रोसड़ा कोर्ट में परिवाद दायर कर पूर्व विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तीन सालों से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। परिवाद में युवती ने आरोप लगाया है कि 17 जुलाई 2022 को उस दिन वह दलसिंहसराय से घर जा रही थी तो विभूतिपुर में उन्हीं के होटल के पास एक व्यक्ति ने बोला की मालिक बुला रहे हैं जिस पर वह बोली कि तुम आगे चलो मैं आती हूँ।
जब वह उनके होटल में गई तो वहां पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने जबरन एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही जान मार देने की धमकी दी। लोक लाज और जान के डर से वह किसी को कुछ नहीं बताया। उसके बाद लगातार उसके साथ गलत काम किया गया। इसी दौरान पिछले दिनों किसी ने इसी रेप कांड का वीडियो बना लिया था जिसे वायरल कर दिया।
गत 20 फरवरी को पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक के भाई लालबाबू ने बाहर के शूटर को हायर कर इस मामले में अह़म भूमिका निभाने वाले सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह व दूसरे उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पूर्व विधायक राम बालक सिंह के साथ ही उनके भाई लाल बाबू सिंह आदि को आरोपी बनाया गया था। बाद में पुलिस ने लाल बाबू को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जबकि पूर्व विधायक को छपरा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में उक्त युवती को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जो कुछ दिन पूर्व जेल से छूट कर आयी है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…