समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन गांव में सुबह से लापता चाय दुकानदार का शव सोमवार की शाम गांव के ही काली स्थान के पास मक्के के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। जिससे आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदार का शव झुलसा अवस्था में मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चाय दुकानदार को करंट लगा कर मारा गया है। मृतक की पहचान नरहन बेला गाछी वार्ड संख्या-1 निवासी दीपनारायण राय के पुत्र रंजीत कुमार राय उर्फ विद्दी (40 वर्ष) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में मृतक के पिता दीप नारायण राय ने बताया कि रंजीत सुबह करीब 9:00 बजे घर से निकला था। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो घर के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिस स्थान पर शाम में शव मिला उस स्थान पर भी लोगों ने दोपहर में खोजबीन की थी। लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
वहीं देर शाम में अंतिम रूप से खोजबीन के लिए मृतक की भाभी व एक अन्य व्यक्ति खोज के लिए निकली तो काली स्थान के समीप मक्का के खेत में झुलसा अवस्था में युवक का शव मिला। इस दौरान उन्होंने वहां से दो युवकों को शव के पास से भागते हुए देखा। परिजनों का आरोप है कि दुकानदार की कहीं अन्यत्र बिजली करंट लगा कर हत्या कर शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। बहरहाल विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हत्या के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। परिजनों के तरफ से आवेदन का इंतजार किया जा रहा है।
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…