Samastipur

सदर अस्पताल में अब डॉक्टरों की नहीं चलेगी मनमानी! अपनी रोस्टर ड्यूटी के अलावे अन्य दिनों में भी उपस्थित रहने का आदेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में अब डॉक्टरों की मनमानी नहीं चलेगी। अब उन्हें रोस्टर ड्यूटी के अलावे बांकी के दिनों में भी सदर अस्पताल पहुंचना होगा। अन्यथा उनकी रिपोर्ट प्रतिदिन वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसको लेकर सदर अस्पताल के प्रशासन ने आदेश भी जारी किया है। इसमें सभी डॉक्टरों को अपनी रोस्टर ड्यूटी के अलावे बांकी के दिनों में भी अस्पताल में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। ताकि आपातकाल में उनकी सेवा मरीजों के हित में लिया जा सके। हालांकि इस आदेश को कितना अमलीजामा पहनाया जाता है, यह तो देखने वाली बात होगी।

वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि सभी डॉक्टरों को लिखित सूचना दी जा रही है। अब उन्हें रोस्टर ड्यूटी के अलावे बांकी के दिनों में भी अस्पताल में आकर उनके समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। ऐसा नहीं करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध वरीय अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।

रोस्टर ड्यूटी में करते हैं आनाकानी:

सदर अस्पताल में रोस्टर ड्यूटी करने में भी कई चिकित्सक आनाकानी करते हैं। जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है। साथ ही इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों एवं टॉल फ्री नंबर पर मरीजों द्वारा की जाती है। इसको लेकर डीएस व सीएस के द्वारा डॉक्टरों को कई बार हिदायत भी दी गयी और समय पर अपने रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। बावजूद स्थित नहीं सुधरी। जिसके बाद अब प्रतिदिन उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

सप्ताह में दो से तीन दिन लगी है ड्यूटी:

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी दो से तीन दिन की लगी है। वहीं कुछ डॉक्टरों की ड्यूटी किसी ना किसी बहाने चार से पांच दिन की लगायी गयी है। जबकि नियमत: ओपीडी के समय सभी चिकित्सकों को सदर अस्पताल में उपस्थित रहना है। इसके बावजूद कई ऐसे चिकित्सक हैं जो अपनी रोस्टर ड्यूटी भी समय से नहीं कर पाते हैं। अब देखना यह है कि नए आदेश के बाद चिकित्सक सभी दिन पहुंचते हैं या फिर पूर्व के आदेश की तरह यह आदेश भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

8 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 घंटे ago