Bihar

बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाईवे के पास खोले जाएंगे ‘सत्कार’ केंद्र, नीतीश सरकार देगी 50 फीसदी प्रोत्साहन राशि

बिहार में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं. इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है. इसी क्रम में अब राज्य सरकार ने प्रदेश के राष्ट्रीय व राजकीय मार्गों के निकट पर्यटकों के बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ‘सत्कार’ केंद्र खोलने की योजना शुरू की है. इस योजन के तहत पर्यटन विभाग ‘सत्कार’ केंद्र खोलने के लिए इच्छुक लोगों को कुल लागत का 50 फीसदी तक प्रोत्साहन राशि देगा. युवा इस योजना का लाभ उठा स्वयं के साथ अन्य युवाओं के लिए रोजगार का सृजन कर सकते हैं.

चार श्रेणियों के अंतर्गत होगा विकास

पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा है कि फिलहाल सत्कार केंद्र के लिए पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण 23 मार्गों का चयन किया गया है. इन चयनित मार्गों पर मार्गीय सुविधाओं का विकास चार श्रेणियों के अंतर्गत किया जायेगा, जिसमें प्रीमियम, स्टैंडर्ड, बेसिक और मौजूदा कार्यरत संरचनाएं शामिल होंगी. इन केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के लिए रेस्टोरेंट, फूड प्लाजा और कैफेटेरिया, जन सुविधाएं, हस्तशिल्प की दुकान, प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था के साथ-साथ कार, बस और मोटरसाइकिल के लिए पक्की भूतल पार्किंग की सुविधा विकसित करनी होगी.

कैसे करें आवेदन

पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा है कि इस योजना के लिए सात अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इस योजना के तहत आवेदन करने लिए आवेदक को सब पहले पर्यटन विभाग की वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद ‘What’s New’ सेक्शन में जा कर दिशानिर्देश और आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा. इसके बाद उन्हें आवेदन के शुल्क भगतन के लिए एक विशेष प्रकार का बैंक चेक, जिसे डिमांड ड्राफ्ट कहा जाता है निदेशक, पर्यटन निदेशालय, बिहार, पटना के नाम से बनवाना होगा. यह ड्राफ्ट 5000 रुपये का होगा. फिर उन्हें आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पर्यटन विभाग के सचिव को भेजना होगा. वे सभी चीजें एक सीलबंद लिफाफे में रखकर पर्यटन विभाग के मार्गीय सुविधा कोषांग को भेजना होगा.

यह सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध

  • इन ‘सत्कार’ केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के लिए रेस्टोरेंट, फूड प्लाजा और कैफेटेरिया
  • प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था
  • हस्तशिल्प की दुकान
  • कार, बस और मोटरसाइकिल के लिए पक्की भूतल पार्किंग
  • 24 घंटे पानी और बिजली की सुविधा
  • वृद्ध एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रावधान
  • पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय
  • बैंक एटीएम/ ट्रैवल डेस्क/ मिनी जनरल स्टोर /वाहन मरम्मत की दुकान
  • इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन इत्यादि सुविधाएं
  • एक बेसिक और एक कार्यरत संरचनाओं का होगा विकास

  • बगहा – बेतिया : एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत संरचनाओं का होगा विकास
  • मोतिहारी – बेतिया : एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत संरचनाओं का होगा विकास
  • बेतिया – पुजहा माई : क प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत संरचनाओं का होगा विकास
  • बेतिया – कुशीनगर : क प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत संरचनाओं का होगा विकास
  • मोतिहारी – रक्सौल : एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत संरचनाओं का होगा विकास
  • गोपालगंज – कुशीनगर : एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत संरचनाओं का होगा विकास

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

6 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

12 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

13 घंटे ago