Samastipur

PM मोदी समस्तीपुर मंडल के 12 स्टेशनों के आधुनिकीकरण कार्य का करेंगे शिलान्यास, एक हजार पांच करोड़ रुपये होंगे खर्च

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 06 अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर समेत 12 प्रमुख स्टेशनों के आधुनिकीकरण कार्य का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे, जिसपर कुल एक हजार पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने गुरुवार को यहां बताया कि यात्रियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान मे रखते हुए समस्तीपुर समेत 12 प्रमुख स्टेशनों पर अगले 45 वर्षों के विकास कार्य की रेल मंत्रालय द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जिन स्टेशनों के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा उनमें समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी, सहरसा, नरकटियागंज, सुगौली के साथ-साथ सलौना, बनमंखी, मधुबनी, सकरी एवं जयनगर स्टेशन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन स्टेशनों पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों के ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ पी.पी शेल्टर, भवनों एवं हाई लेवल प्लेटफार्म का निमार्ण एवं लिप्ट समेत अन्य आधुनिक सुविधा के कार्य कराये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने समस्तीपुर स्टेशन के विकास के लिये 24.1 करोड़ रुपये, दरभंगा 340 करोड़, सीतामढ़ी 242 करोड़, बापूधाम मोतिहारी 205 करोड़, सहरसा 41 करोड़, नरकटियागंज 29.3 करोड़, सुगौली 23.3 करोड़, सलौना 22.3 करोड़, बनमंखी 21.5 करोड़, मधुबनी 20 करोड़, सकरी 18.9 करोड़ और जयनगर स्टेशन के लिए 17.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए मंडल के चयनित इन स्टेशनों पर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago