समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी के रहियार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति संतोष पासवान की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या के बाद लोगों का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। काफी मान-मनौवल के बाद घटना के कारीब 20 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रहियार गांव शनिवार को दिनभर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
रोसड़ा के डीएसपी व रोसड़ा के एसडीओ आक्रोशित लोगो को समझाने में दिन भर लगे रहे। बाद में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवार को 4.12 लाख रुपए मुआवजा का चेक दिया। साथ ही दोनों बेटी को आवासीय विद्यालय में सरकारी खर्च पर पढाई लिखाई कराने का आश्वाशन दिया तब जाकर लोग शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार हुआ।
इस मामले में शनिवार को तड़के पोस्टमार्टम के बाद अचानक स्थिति उस समय तनाव पूर्ण हो गई जब पीड़ित परिवार के लोग इस कांड में आरोपी बनाए गए लोगों के घर पर शव जलाने की बात करने लगे। हालांकि जानकारी के बाद तुरंत बड़ी संख्या में फोर्स को मौके पर भेजा गया। लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया।
रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि इस मामले में 12 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शुटर को चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी के साथ ही साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शुक्रवार शाम संतोष पासवान बाइक से चचेरा भाई राजीव कुमार पासवान के साथ रोसड़ा से शिवाजीनगर लौट रहे थे तो रोसड़ा थाने के महिसर चौक में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। जिस घटना के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा था। इस घटना को शिवाजीनगर में कुछ दिन पूर्व हुए एक प्रेम-प्रसंग के मामले को जोड़ कर देख रहे हैं।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…