समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRosera

पंचायत समिति सदस्य के पति की ह’त्या के बाद गांव में तनाव, आरोपी के घर पर शव जलाने को अड़े थे परिजन, भारी पुलिस बल कर रही कैंप

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी के रहियार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति संतोष पासवान की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या के बाद लोगों का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। काफी मान-मनौवल के बाद घटना के कारीब 20 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रहियार गांव शनिवार को दिनभर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

रोसड़ा के डीएसपी व रोसड़ा के एसडीओ आक्रोशित लोगो को समझाने में दिन भर लगे रहे। बाद में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवार को 4.12 लाख रुपए मुआवजा का चेक दिया। साथ ही दोनों बेटी को आवासीय विद्यालय में सरकारी खर्च पर पढाई लिखाई कराने का आश्वाशन दिया तब जाकर लोग शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार हुआ।

IMG 20230522 WA0020

IMG 20230604 105636 460

आरोपी के घर पर शव जलाने को अड़े थे पीड़ित :

इस मामले में शनिवार को तड़के पोस्टमार्टम के बाद अचानक स्थिति उस समय तनाव पूर्ण हो गई जब पीड़ित परिवार के लोग इस कांड में आरोपी बनाए गए लोगों के घर पर शव जलाने की बात करने लगे। हालांकि जानकारी के बाद तुरंत बड़ी संख्या में फोर्स को मौके पर भेजा गया। लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

12 लोगों को किया गया है आरोपित :

रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि इस मामले में 12 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शुटर को चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी के साथ ही साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक नजर में घटना :

शुक्रवार शाम संतोष पासवान बाइक से चचेरा भाई राजीव कुमार पासवान के साथ रोसड़ा से शिवाजीनगर लौट रहे थे तो रोसड़ा थाने के महिसर चौक में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। जिस घटना के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा था। इस घटना को शिवाजीनगर में कुछ दिन पूर्व हुए एक प्रेम-प्रसंग के मामले को जोड़ कर देख रहे हैं।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150