Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर एएलटीएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गरीब रथ से शराब संग बेड रोलर को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन पर एएलटीएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गरीब रथ एक्सप्रेस से शराब के साथ एक बेड रोलर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बेड रोलर अमृतसर के कंगल जिला के मजीठा थाना के सुखदेव सिंह का 26 वर्षीय पुत्र आकाशदीप सिंह बताया गया है।

उसके पास से एएलटीएफ टीम ने चार बोतल शराब बरामद की। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मामले में समस्तीपुर रेल थाना में मामला दर्ज किया गया है। एएलटीएफ टीम रविवार को विशेष शराब चेकिंग अभियान के दौरान समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 04 पर खड़ी गरीब रथ एक्सप्रेस में जांच कर रही थी।

उसी क्रम में गरीब रथ की बोगी संख्या जी वन का बेडरोल्को शराब के साथ धराया। बेडरोलर वाले बड़ा बैग की जांच करने पर उसमें से 4 बोतल शराब मिली। दूसरी ओर रेल थाना में उत्पाद मामले में दर्ज कांड के अप्रथिमिकी अभियुक्त संदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी सहरसा जिला के बख्तियारपुर थाना के मधुबन गांव का बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा दिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में बेड रोलर शराब के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

12 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

12 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

13 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

17 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

19 घंटे ago