समस्तीपुर :- ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वाधान में रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर और मां ब्लड बैंक पटना के द्वारा रविवार को लगुनियां सूर्यकंठ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुरुआत के बाद सदर DSP संजय पांडे और उनकी पुत्री शुभ्रा ने रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इससे किसी की जीवन बचाई जा सकती है।
मौके पर उनकी पुत्री शुभ्रा ने कहा कि रक्तदान को लेकर अफवाहों से दूर होकर महिलाओं को भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज मैंने जीवन में दूसरी बार रक्तदान किया है और आगे भी करती रहूंगी। मौके पर ग्रामीण रक्तदान संघ के कृष्णा कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के नवीन कुमार, पटना ब्लड बैंक के डॉ. रणवीर, अमन परिणय, अमर कुमार, अनिकेत राज, राजेश कुमार व संगठन के गौरव कुमार शर्मा, कुंदन, राकेश कुमार, राजू कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…