Samastipur

समस्तीपुर मंडल में 26 करोड़ रुपये जुर्माना की राशि 3 लाख 59 हजार बेटिकट यात्रियों से टिकट चेकिंग के दौरान वसूला गया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल में 23 अप्रैल से 23 अगस्त तक की अवधि में 3.59 लाख यात्रियों को बिना टिकट व अनियमित टिकट के आरोप में पकड़ा गया। इन यात्रियों से रेलवे ने टिकट चेकिंग आय के रूप में 26.14 करोड़ रूपये बतौर जुर्माना के रूप में वसूल किया गया। यह रेल राजस्व मुख्यालय द्वारा समस्तीपुर मंडल के लिए निर्धारित लक्ष्य 23.99 करोड़ से 8.96 प्रतिशत अधिक है।

विदित हो कि मुख्यालय द्वारा सभी मंडलों को निर्धारित लक्ष्य दिए गये थे, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल के वाणिज्य विभाग ने समुचित कार्य योजना बनाकर तथा रेल सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्तीपुर मंडल के विभिन्न रेलखंडो में लगातार सघन टिकट चेकिंग के साथ साथ विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया।

इन अभियानों में बस रेड, मजिस्ट्रेट जाँच, किलाबंदी जाँच अभियान आदि शामिल हैं। जिस दौरान स्टेशन परिसर एवं मेल व एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियों में बिना उचित प्राधिकार के प्रवेश पर रोक लगायी गयी एवं जाँच के दौरान बिना उचित प्राधिकार के यात्रा कर रहे व्यक्तियों से नियमानुसार निर्धारित प्रभार की वसूली सुनिश्चित की गयी। इन्ही विशेष अभियानों का परिणाम रहा कि मंडल ने मुख्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित करने में सफलता पायी तथा इस दौरान मंडल के टिकट बिक्री पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ा।

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक रेल राजस्व अर्जित करने पर वाणिज्य विभाग को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार से योजनाबद्ध रूप से टिकट जाँच अभियान चलाए, ताकि वार्षिक लक्ष्य को भी जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर अथवा गाड़ियों में टिकट जाँच अभियान के दौरान यात्रियों को सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने हेतु जागरूक भी किये जाएँ।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

2 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

12 घंटे ago