Samastipur

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, कल समस्तीपुर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है। पैरेड का पूर्वाभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं का स्क्रीनिंग टेस्ट, खेलकूद, पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्राप्तकर्ताओं के नाम का चयन, अनुसूचित जाति के टोला में झंडोत्तोलन हेतु स्थल चयन एवं पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सहित अन्य सभी तैयारी कर ली गई है।

समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित पटेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त की संध्या में 6:00 बजे से जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार बारह पत्थर, समस्तीपुर में चयनित विद्यालय व संस्थाओं के छात्र छात्राओं द्वारा भव्य व आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय द्वारा जिला पदाधिकारी के निर्देशन में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम समन्वयक सह एचएम मुकेश कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम पारिवारिक, शालीन संस्कृत वातावरण में रोमांचक व स्वस्थ मनोरंजन से भरपूर होगा।

इधर, जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा पटेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। इस पूर्वाभ्यास में चार प्लाटून के द्वारा सार्जेंट मेजर की देखरेख में परेड कराई गई। पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह एव पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमित कुमार के द्वारा किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान राष्ट्र ध्वज उप विकास आयुक्त के द्वारा फहराया गया। स्कूल के छात्राओं के द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुत किया गया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की वीडियोग्राफी ड्रोन कैमरे के द्वारा की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

42 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

3 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago