Samastipur

समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली गंगा नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, प्रतिघंटा 2 सेमी के हिसाब से जलस्तर में वृद्धि

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर व मोहिउद्दीननगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी है। प्रतिघंटा 2 सेमी के हिसाब से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। शनिवार से जलस्तर में हो रही वृद्धि के बावजूद गंगा खतरे के निशान से 1.45 सेमी नीचे है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दलसिंहसराय के मोहनपुर स्थित सरारी कैंप से मिली जानकारी के अनुसार अभी गंगा के जलस्तर में तीन-चार दिनों तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोन नदी से 83 हजार क्यूसेक व गंडक से एक लाख 2 हजार क्यूसेक पानी छोडा गया है। जिससे इलाहाबाद से बक्सर तक गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। जेई जितेश कुमार ने बताया कि फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि गंगा का कटाव निरोधी बंडाल सह तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। फिलहाल जलस्तर 44.30 मीटर पर है जो कि खतरे के निशान से 1.45 मीटर नीचे है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

34 मिनट ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

59 मिनट ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

1 घंटा ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

3 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

4 घंटे ago