समस्तीपुर में अगले 24 से 36 घंटे तक हो सकती है हल्की से भारी वर्षा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले में लगातार हो हल्की वर्षा से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गली-नाले, कई सड़के पानी से लबालब है। लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार की दोपहर करीब दो बजे तक 7.4 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई। यह सिलसिला लगातार जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 36 घंटे तक वर्षा की संभावना बनी रहेगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि इस दौरान हल्की वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा भी हो सकती है। अगले 24 से 48 घंटों के बाद अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क रह सकता है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150