Samastipur

समस्तीपुर के इस स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंच गया नाबालिग छात्र, कई घंटों तक स्कूल का माहौल रहा गर्म

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरे जयराम पंचायत स्थित, बेसिक स्कूल भोरे जयराम में एक नाबालिग स्कूली छात्र पिस्टल लेकर पहुंच गया। घटना बुधवार की बतायी गयी है। छात्र के पास पिस्टल देखकर शिक्षक व बच्चे काफी दहशत में आ गए। उक्त छात्र इसी पंचायत के एक गांव का बताया गया है। बताया जाता है कि बुधवार को वह स्कूल के वर्ग कक्ष में पिस्टल के साथ आया था।

बगल के एक छात्र की नजर जब उसके पिस्टल पर पड़ी तो उसने शिक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। इसको लेकर कई घंटे तक स्कूल का माहौल गर्म रहा। जिसके कारण दिन भर पठन-पाठन बाधित हो गया। शिक्षकों ने इसकी सूचना खानपुर पुलिस को दी। पुलिस पहुंचकर उक्त छात्र को पिस्तौल सहित अपने कब्जे में ले लिया है।

सूचना पर पहुची खानपुर पुलिस ने मामले में फिलहाल छात्र को छोड़ दिया। जबकि पिस्टल को जब्त कर लिया। वहीं थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि एक देसी कट्टा है जो उक्त छात्र को रास्ते में मिला था जिसे वह स्कूल लेकर चला आया था। अब इसमें वास्तविकता क्या है, यह कहना मुश्किल है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण का कहना था कि पुलिस को गहनता से इसकी जांच करनी चाहिए था, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

2 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

11 घंटे ago