Samastipur

बागमती के जलस्तर में पिछले कई दिनों से लगातार वृद्धि जारी, बाढ़ का बढ़ा खतरा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/चकमेहसी/कल्याणपुर :- बागमती के जलस्तर में पिछले कई दिनों से लगातार वृद्धि जारी है। इससे चकमेहसी में वाटरवेज बांध के अंदर के निचले हिस्सों में नदी का पानी फैलने लगा है। बागमती का जलस्तर बढ़ने से वाटरवेज बांध के अंदर के सोरमार, रामपारन, रतनपुर, डरोरी, मदनपुर आदि चौर में तेजी से बाढ़ का पानी फैलने लगा है। जिससे खेतों में लगे पशुचारा, भिंडी, परवल आदि सब्जी की फसल डूबने लगी है।

किसान पानी हेलकर पशुचारा काट नौका के सहारे लाने को विवश हैं। इधर तेजी से डरोरी स्थित पोखरा में भी बाढ़ का पानी गिरने लगा है। सोरमार के कुंदन झा, डरोरी के अमृत ठाकुर आदि किसानों ने बताया कि खेत खलिहानों में बड़े-बड़े जंगल उग गए थे। नदी का पानी आने से जंगल खत्म हो जाएगा। इधर नामापुर, कलौंजर पंचायत के लोग संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए बाढ़ से बचाव की तैयारी में जुट गए है।

इधर, कल्याणपुर में बूढ़ी गंडक एवं बागमती के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में धीमी गति से जबकि बागमती के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। बागमती के उफान से तटबंध के निचले इलाके में बसे लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।

ग्रामीणों ने बताया कि कमरगामा के समीप गंगासागर चौरी एवं खरसंड दुखहरण चौक के समीप खेतों में लगे मक्का एवं जेनेरा की फसल में पानी प्रवेश कर गया है। इससे तटबंध के निचले इलाके में बसे राजपा, कमरगामा, मोरवारा एवं जटमालपुर आदि गांव के लोग सहमे गये हैं। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर में तो बढ़ोतरी हो रही है। परंतु बाढ़ आने की अभी संभावना नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

4 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

5 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

5 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

6 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

15 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

16 घंटे ago