Samastipur

सभी जिला प्रशासन को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और फॉलोअर्स बढ़ाने का दिया गया निर्देश, समस्तीपुर जिला फेसबुक लाइव सत्र में बना नंबर-1

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सरकार ने अपने विभागों और जिला प्रशासनों को सोशल मीडिया पर और सक्रिय होने का फरमान जारी किया है। इतना ही नहीं बल्कि अपने अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार (26 अगस्त) को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना और जनसंपर्क विभाग ने सोशल मीडिया पर कम सक्रियता को लेकर कई जिला प्रशासनों से स्पष्टीकरण मांगने का फैसला किया है।

अधिकारी ने कहा कि विभाग ने पाया कि कैमूर, सहरसा, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, नालंदा, खगड़िया, रोहतास, सुपौल, भोजपुर, कटिहार और मधेपुरा प्रशासन ने जुलाई में कोई ‘फेसबुक लाइव’ सत्र आयोजित नहीं किया। आगे कहा कि यह तय किया गया है कि विभाग अगस्त में फेसबुक लाइव सत्र आयोजित करने में विफल रहने वाले जिला अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगेगा।

उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं पर डालें प्रकाश

जारी फरमान में विभिन्न विभागों को फेसबुक, ‘एक्स’ और व्हाट्सएप सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर राज्य सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालने के लिए कहा गया है और अधिक सक्रिय होने का भी निर्देश दिया गया है।

’30 मिनट का फेसबुक लाइव सत्र का करें आयोजन’

उन्होंने कहा, ‘‘विभाग ने जिला प्रशासनों को निर्देश दिया है कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महीने में कम से कम 30 मिनट का एक फेसबुक लाइव सत्र आयोजित करें।’’ जुलाई में समस्तीपुर जिले ने अधिकतम 16 ऐसे सत्र आयोजित किए, वहीं अरवल जिले ने 15 और पटना ने सात सत्र आयोजित किए। 38 जिलों में से 19 को अगले तीन महीनों के लिए अपनी सोशल मीडिया प्लान प्रेजेंटेशन देने के लिए कहा गया है। इन जिलों की पहचान सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहने वाले जिलों के रूप में की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

3 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

5 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

11 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

11 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago