Samastipur

दलसिंहसराय में हो रहे सिरियल चोरी कांड का पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किया खुलासा, SP ने सभी पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय जिले में सिरियल चोरी कांड का पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलासा किया। पुलिस ने सिरियल चोरी कांड में शामिल अंतर जिला गिरोह में शामिल एक महिला सहित दस सदस्यों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इसकी गिरफ्तारी के साथ ही 23 कांडों का खुलासा करते हुए चोरी किए गए लाखों रुपए मूल्य के सामानों को बरामद किया गया। गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं दलसिंहसराय सिरियल चोरी कांड खुलासा करने में शामिल एसआईटी को पुरस्कृत किया गया।

दलसिंहसराय में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि अंतर जिला गिरोह का खुलासा किया गया है। गिरोह में शामिल दस चोर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 3 लाख 95 हजार रूपये नगद के साथ भारी मात्रा में चोरी किए गए लाखों रुपए मूल्य के जेवर, बर्तन आदि सामान बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में 31 जुलाई 7 अगस्त तक चोरों के द्वारा 28 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

हर दिन हो रही चोरी की घटना से जहां आम लोग दहशत में थे। वहीं पुलिस के लिए यह चुनौती बनती जा रही थी। इन चोरों पर नकेल कसने के लिए एसपी के साथ-साथ डेढ़ दर्जन से ज्यादा थाने की पुलिस की टीम बनाकर इलाके में सघन छापेमारी अभियान चला रही थी। लेकिन चोर उन्हें चुनौती देते हुए एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे थे।

लगातार हो रही चोरी की घटना को देखते हुए एसपी के द्वारा दलसिंहसराय डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। इस टीम के कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसपी विनय तिवारी का बताना है कि इस गिरोह में शामिल लोग मुंगेर और बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं।

एसपी ने बताया कि घटना करने से पूर्व यह गिरोह शाम को इलाके में आकर रेकी करता था और फिर देर रात घटना को अंजाम देकर निकल जाता था। एसपी का बताना है कि इस घटना के दौरान मालपुर और कमरांव गांव में हुई घटना में इस गिरोह का फायदा उठाकर दूसरे गिरोह के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जल्द ही उसे गिरोह का भी खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस के लिए सर दर्द बने इस मामले के सफल उद्वेदन में शामिल डीएसपी दलसिंहसराय और थानाध्यक्ष दलसिंहसराय के साथ डीआईओ की टीम को नगद राशि देकर एसपी ने पुरस्कार किया है।

गिरफ्तार किये गये चोर गिरोह के सदस्यों में मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के काली स्थान लल्लू पोखर के विकास कुमार, मिथिलेश कुमार, टुल्लू कुमार उर्फ दुल्लो, बिपिन सहनी, करण सहनी तथा बेगुसराय जिले के बछवाड़ा थाने के गोधना, दुर्गास्थान का उत्तम सहनी, उत्तम की पत्नी रिंकू देवी, मंझौल का राजेश सहनी, प्रदीप सहनी, श्याम सहनी शामिल है।

बता दें कि दलसिंहसराय में 31 जुलाई से चोरों चोरी की घटना को अंजाम देना शुरु किया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की। लेकिन चोरों ने प्रत्येक रात चोरी की घटना को अंजाम देने लगा। इसके बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी। इसके बावजूद चोरी की सिरियल वारदात रुकने का नाम नहीं ले रहा था। जिसके बाद एसपी ने डेढ़ दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों की टीम बनाकर पूरी रात गश्ती करायी गयी। इसके बावजूद चोरी की घटनाएं हुई। लेकिन पुलिस को इसी बीच एक सुराग हाथ लगी और अंतर जिला चोर गिरोह का खुलासा कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

3 मिनट ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

31 मिनट ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

43 मिनट ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

10 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

10 घंटे ago