Samastipur

क्या है महिला सम्मान बचत योजना? डाकघर में खाता खोल महिलाएं उठा रही हैं लाभ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में महिलाएं केंद्र सरकार की महिला सम्मान बचत पत्र योजना का लाभ लेने के लिए आगे आ रही हैं। बिहार सर्किल के तहत आने वाले विभिन्न डाकघरों में अब तक 4 हजार 337 महिलाओं ने इस योजना के तहत खाता खुलवाया है। वहीं इस योजना के तहत अब तक 62 करोड़ 9 लाख 43 हजार 400 रुपये जमा हो चुके हैं।

बता दें कि बिहार सर्किल में तीन रीजन आते हैं। मुख्यालय रीजन में 1566 खाते खोले गए हैं। वहीं, उत्तरी रीजन के अंतर्गत आने वाले डाकघरों में 1645 और पूर्वी रीजन में 1126 खाते खुले हैं। पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर रीजन के डाकघरों में खुले खातों में 17 करोड़ 85 लाख 96 हजार, मुख्यालय रीजन में 24 करोड़ 93 लाख 77 हजार 400 और उत्तरी प्रक्षेत्र के डाकघरों में खुले खातों में 19 करोड़ 29 लाख 70 हजार जमा कराए गए हैं।

डाक विभाग के आंकड़े बताते हैं कि देशभर के विभिन्न डाक परिमंडलों में इस योजना के तहत अब तक कुल 14 लाख 45 हजार 548 खाते खोले गए हैं। वहीं बिहार समेत देशभर में खुले खातों में अब तक 84 अरब 56 करोड़ 57 लाख 59 हजार 300 रुपये की राशि जमा की जा चुकी है।

डाक महाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बिहार में महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए धीरे- धीरे आगे आ रही हैं। यह योजना केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाई गई थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इस योजना की जानकारी देने के लिए डाक विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। देश भर में सबसे अधिक 2 लाख 57 हजार 558 खाते महाराष्ट्र सर्किल में खोले गए हैं।

योजना की महत्वपूर्ण बातें 
  • -योजना के तहत दो वर्ष की अवधि के लिए न्यूनतम 1000 और अधिकतम 2 लाख की राशि जमा की जा सकेगी
  • -योजना में दो साल की अवधि के दौरान जमा राशि पर सालाना 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा
  • – ब्याज की राशि हर चार महीने पर खाताधारक के खाते में जमा की जाएगी
  • -खाताधारक खाते की परिपक्वता पूर्ण होने के एक वर्ष पूर्व जमा राशि में से 40 प्रतिशत की निकासी कर सकेगा
  • -खाता खुलने की तारीख से दो वर्ष बाद खाता परिपक्व हो जाएगा
  • – यह योजना 31 मार्च 2025 तक मान्य है
खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज 
  • – खाता खोलने का फॉर्म
  • -केवाईसी दस्तावेज ( आधार कार्ड, पैन कार्ड)

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

2 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

9 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

9 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

10 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

18 घंटे ago