Samastipur

दो अलग-अलग मामलों में दलसिंहसराय पुलिस ने की कार्रवाई, पिस्टल और देसी कट्टा के साथ 8 बदमाश गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने चोरी व लूट के मामले में हथियार के साथ आठ बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बदमाशों के पास से चोरी का सामान के अलावा देसी कट्‌टा, पिस्टल व बाइक बरामद हुई है। दलसिंहसराय थाने पर शनिवार शाम आयोजित संवादददता सम्मेलन में दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो अगस्त को थाने के ढेपुरा के पास शराब कारोबार को लेकर विवाद में बदमाशों ने मनीष कुमार नामक युवक पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों में इसी थाने के ढेपुरा गांव के मनीष कुमार, खैरबन के सुमन कुमार, हरदाल के आदित्या राज व रॉकी कुमार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मनीष के पास से देसी कट्‌टा व आदित्य राज के पास से देसी पिस्टल बरामद किया गया। इसके साथ ही एक बाइक भी बरामद की गई।

डीएसपी ने बताया कि गत अप्रैल महीने में थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविंद्र कुमार के घर से चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से चोरी का चार मोबाइल व दो टीबी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान भगवानपुर गांव के ही रंजन प्रसाद, माल गोदाम रोड के अमन कुमार, गोसपुर के रोजश कुमार सिंह व लोकनाथपुर के उमादेवी को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से चोरी का सामान मिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

3 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

4 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

6 घंटे ago