Samastipur

दलसिंहसराय में 8वें दिन भी चोरों ने एक घर से 50 हजार नगद व 1 लाख 75 हजार का जेवर चुराया, दूसरे के यहां कुत्ता के भौंकने से असफल रही चोरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बीते आठ दिनों से लगातार चोरों का आतंक बदस्तूर जारी है। जहां सोमवार की रात चोरों ने दो घर में चोरी का प्रयास किया जहां एक में वह सफल रहा तो दूसरे में कुत्ता के जग जाने व भौंकने की वजह से असफल रहा। चोरी की घटना को लेकर बताया जाता है की कमरांव पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी बैधनाथ साह के पुत्र सुरेश साह के घर-दुकान से चोरों ने लगभग 50 हजार नगद सहित 1 लाख 57 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के कीमती जेवरात की चोरी कर ली।

घटना को लेकर पीड़ित सुरेश साह ने बताया कि वह घर के अंदर सो रहे थे। रात में चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसकर ट्रंक का ताला तोड़ उसके अंदर रखा 50 हजार नगद व 1 लाख 75 हजार के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। सुबह नींद खुली तो देखें की गली के गेट का कुंडी खुला हुआ है। वहीं घर के अंदर ट्रंक का ताला टुटा और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने थाना को लिखित आवेदन दिया है।

इधर दूसरी ओर बसढ़िया पंचायत के कुरनी वार्ड संख्या 14 निवासी शंकर सिंह के पुत्र चंदन कुमार के घर में चोरी का असफल प्रयास किया। इसको लेकर चंदन कुमार ने मंगलवार को थाना को लिखित आवेदन देते हुए बताया है कि रात में 2 बजकर 20 मिनट पर 8-9 की संख्या में चोर घर के बालकनी से चढ़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान चोरों की आहट पाकर घर के अंदर मौजूद उनका वफादार कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। कुत्ता के भौंकने की आवाज सुनकर हमलोग जग गए। हमलोगों के जगने की आहट पाकर सभी चोर बालकनी से कुदकर भाग निकला। इधर चोरी की लगातार हो रही घटना से क्षेत्रों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।

बताते चलें कि बीते एक सप्ताह से शहर से लेकर गांव तक लगातार चोरी की घटनाएं घट रही है। चोरों ने थाना क्षेत्र के पगड़ा, बसढ़िया, मालपुर, केवटा, बुलाकीपुर, ढ़ेपुरा, कमरांव समेत नगर परिषद के कई वार्डो को अपना निशाना बनाया है। जहां अब तक 25 घर में छत के रास्ते घुसकर लगभग 57 लाख से अधिक की सम्पति की चोरी कर ली है। चोरी की घटना के बाद पुलिस की टीम लगातार रात्रि गश्ती कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात खुद पुलिस कप्तान विनय तिवारी दलसिंहसराय में गश्ती के लिए निकले थे। पुलिस सूत्रों का दावा है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि वह इस चोरी कांड को अंजाम देने वाले गैंग को चिन्हित कर लिया है तथा कुछ चोरों को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार उन लोगों के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा रही है। बहरहाल देखने वाली बात होगी इस चोरी का खुलासा पुलिस कब करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago