Samastipur

कृषि उद्योग विकास समिति की टीम पहुंची समस्तीपुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किसानों की समासायों से संबंधित सात सूत्री स्मार पत्र सौंपा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार विधानसभा की कृषि उद्योग विकास समिति की टीम सभापति सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में समस्तीपुर आई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर की एक टीम जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. अबू तमीम की अध्यक्षता में उनसे मिला तथा किसानों की समासायों से संबंधित सात सूत्री स्मार पत्र उन्हें सौंपा।

स्मार पत्र में किसानों को स-समय बिजली मुहैया कराने हेतु कृषि फीडर को सभी प्रकार से दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाने, किसानों को अनुदानित दर पर बोरिंग की व्यवस्था कराई जाने, किसानों को सरलता से खाद उपलब्ध कराने हेतु यह आवश्यक है की आयातित खाद का 40% वितरण पैक्स के माध्यम से कराया जाए।

समस्तीपुर जिला धान उत्पादन का प्रमुख केंद्र है इसे देखते हुए इस जिले में सरकारी क्षेत्र में एक बड़े चावल मिल की स्थापना की जाने, कृषि भूमि के लगान भुक्तान में हो रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए ऑनलाइन जमा मंडी सुधार एवं लगान भुक्तान करने की व्यवस्था की जाने, किसानों के उत्पाद की स-समय उचित मूल्य पर खरीदारी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाने, समस्तीपुर जिले में राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में अवस्थित है जहां उत्तम प्रकार के गेहूं बीज का ब्रीड तैयार होता है। लेकिन इस जिले में प्रयाप्त बीज उत्पादन का क्षेत्रफल होने के बावजूद दूसरे प्रदेशों से मंगा कर घटिया किस्म का बीज किसानों को आवंटित किया जाता है।

अतः जिले में किसानों को गेहूं बीज उत्पादन हेतु संसाधन उपलब्ध कराकर जिले के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत भिरहा गांव के महिसोर चौड़ जिसका रकबा लगभग दस हजार एकड़ में है बीज उत्पादन केंद्र स्थापित किया जा सकता है। समिति में सभापति सहित विधायक छत्रपति यादव एवं अन्य उपस्थित सदस्यों ने गंभीरता पूर्वक इन समस्याओं को सुना तथा इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान तथा रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र कुमार विकल भी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

56 मिनट ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

1 घंटा ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

2 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

6 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

7 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

13 घंटे ago