समस्तीपुर में बीते दिनों पशु तस्करों ने दारोगा नंदकिशोर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दारोगा की हत्या को लेकर बिहार का सियासी पारा गर्म हो गया है। इसी बीच जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अररिया में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
शनिवार को अररिया के पलासी दिखली गांव पहुंचे पप्पू यादव ने दिवंगत दारोगा नंदकिशोर यादव के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही साथ दिवंगत दारोगा के दोनों बच्चों को जन अधिकार पार्टी ने गोद लिया और पढ़ाई का सारा खर्च उठाने की बात कही।
दिवंगत दारोगा के परिजनों से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि बिहार में ना कोतवाल सुरक्षित है और ना ही आम जनता। पप्पू यादव ने सरकार से मांग की है कि दारोगा की हत्या के मामले की एसआईटी जांच हो और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…