Bihar

बिहार: ‘बहन जरा मेरी बेटी को पकड़ना मैं इसके लिए कुछ लेकर आती हूं’…6 माह की बच्ची को छोड़ कलयुगी मां फरार

बिहार के वैशाली में बच्ची को छोड़ मां फरार हो गई है. भले ही सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा बुलंद कर रही हो लेकिन बिहार में जमीनी सच आज भी भयावह है. इसका ताजा उदाहरण वैशाली जिले के लालगंज में देखने को मिला जहां एक महिला ने अपनी 6 महीने की बच्ची को दूसरी महिला को पकड़ा दिया और खुद फरार हो गई.

बच्ची को छोड़ मां फरार:

बताया जा रहा है कि लालगंज के तीनपुलवा चौक पर एक भाड़े की ऑटो आकर रुकी. जिस ऑटो में आए अन्य पैसेंजर तो उतर गए लेकिन एक महिला जिसकी गोद में एक 6 माह की बच्ची थी उसने ऑटो से उतर रही दूसरी महिला को यह कहते हुए अपनी बच्ची पकड़ा दी की बहन जरा मेरी बेटी को पकड़ना मैं इसके लिए कुछ लेकर आती हूं. अपनी 6 महीने की बेटी को दूसरी महिला की गोद में पकड़ा कर वह महिला बाजार की ओर चली गई.

विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान में रकी गई बच्ची:

बच्ची को गोद में पकड़ने वाली महिला ने घंटों मौके पर इंतजार किया. जब महिला नहीं आई तो उसने आसपास के लोगों को यह बात बताई. इसके बाद लालगंज पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बच्चे को कब्जे में ले लिया. पुलिस द्वारा बच्चे को प्राथमिक जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से लालगंज थाने की सब इंस्पेक्टर मीरा कुमारी और सब इंस्पेक्टर सूरज दास के अभिरक्षा में मेडिकल चेकअप के बाद बच्चे को हाजीपुर एसडीओ रोड स्थित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान लाया गया.

जांच में जुटी पुलिस: 

इस विषय में सब इंस्पेक्टर मीरा कुमारी ने बताया कि लालगंज के तीनपुलवा चौक पर ऑटो से एक महिला आई थी जिसके गोद में करीब 6 महीने की बच्ची थी उसने बच्ची को एक दूसरी महिला को यह कह कर पकड़ा दिया कि वह बच्ची के लिए कुछ सामान लेने जा रही है. जिसके काफी देर बाद भी महिला नहीं लौटी. सके बाद स्थानिए लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचने पहुंचकर पुलिस ने बच्ची को बरामद किया तमाम प्रारंभिक पीजरिया के बाद उसे बड़े अधिकारियों के आदेश पर विशेष दत्तक ग्रहण संस्था लाया गया है.

“लालगंज के तीनपुलवा चौक पर ऑटो से एक महिला आई थी. जिसके गोद में करीब 6 महीने की बच्ची थी उसने बच्ची को एक दूसरी महिला को यह कह कर पकड़ा दिया कि वह बच्ची के लिए कुछ सामान लेने जा रही है. जिसके काफी देर बाद भी महिला नहीं लौटी. इसके बाद स्थानिए लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचने पहुंचकर पुलिस ने बच्ची को बरामद किया तमाम प्रारंभिक पीजरिया के बाद उसे बड़े अधिकारियों के आदेश पर विशेष दत्तक ग्रहण संस्था लाया गया है. बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है और ठीक है.” – मीरा कुमार एसआई लालगंज थाना.

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ पर भाजपाइयों में उत्साह, अबीर-गुलाल लगा मनाया जश्न

समस्तीपुर/रोसड़ा : बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही…

9 घंटे ago

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर रोसड़ा में जश्न, मंदिर में चढ़ाया प्रसाद

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित महावीर चौक मंदिर परिसर में बुधवार को बिहार…

9 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर ह’त्या, कई जख्मी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बागी आधारपुर गांव में बुधवार को…

9 घंटे ago

सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग! बिहार में विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा…

14 घंटे ago

पीएम सूरज घर योजना की समीक्षा बैठक, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक…

14 घंटे ago

निशांत कुमार को खुद फैसला लेना है कि…नीतीश के बेटे की शपथ ग्रहण से दूरी पर क्या बोले बिजेंद्र यादव

बिहार की नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जहाँ भाजपा और जदयू के…

15 घंटे ago