Samastipur

नालंदा से समस्तीपुर आकर तीन दर्जन चोरों का गिरोह करता था मवेशियों की चोरी, ऐसे देता था घटना को अंजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मोहनपुर ओपी अध्यक्ष नंद किशोर यादव हत्याकांड में चार बदमाशों को गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने दस दिनों का टारगेट दिया था। एसपी ने बताया कि घटना के बाद तीन एसआईटी का गठन कर कांड खुलासा करने के लिए दस दिनों का टारगेट दिया गया था। लेकिन एसआईटी ने पांच दिनों के अंदर दस कुख्यातों की पहचान करते हुए चार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गिरोह में शामिल फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम विभिन्न राज्यों में काम कर रही है। शीघ्र ही अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि गिरोह में शामिल 3 दर्जन से अधिक लोग अलग-अलग क्षेत्रों में बंट कर घटना को अंजाम देते थे। सभी चोर मुख्य रूप से नालंदा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले थे वहीं कुछ स्थानीय लाइनर की भूमिका में रहते थे। गिरोह एक ट्रक, दो पिकअप, दो स्कार्पियो एवं कुछ बोलेरो का प्रयोग करता था। कुछ लोग पहले घटना वाले क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझते थे। ताकि कहां से अधिक से अधिक मवेशी की चोरी कर आसानी से निकाला जा सके। गिरोह में शामिल सभी लोगों को अगल-अलग कामों का भी बंटवारा किया गया था।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि यह गैंग छह महीनों से चोरी कर रहा था। गिरोह जहानाबाद, गया, मोतिहारी, सीतामढ़ी में भैंस की चोरी कर चुका था। यह गिरोह आठ बजे पहुंच जाता था। ट्रक को कहीं रेत या मिट्टी के टिल्ली के आसपास पार्किंग करता था। फिर रेकी करने वाला स्कार्पियों से पहले पहुंच जाता था। पिकअप से भैंस की चोरी कर मिट्टी के टिल्ले के सहारे चोरी की गयी भैंस को ट्रक पर लोड करता था।

चार चोरों के पास रहता है हथियार:

एसपी ने बताया कि गैंग में शामिल चार बदमाशों के हाथ में हथियार रहता था। ताकि अगर कोई जाग जाये या पकड़ने का प्रयास करे तो वह पहले हवाई फायरिंग कर धमकाता था। फिर हवाई फायरिंग करते हुए गिरोह के लोगों को सुरक्षित स्कॉट कर क्षेत्र से बाहर निकाल लाता था।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

3 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

36 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

1 घंटा ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

7 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago